Last modified on 22 जून 2012, at 11:03

खोने को हैं बेताब( हाइकु) /रमा द्विवेदी

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:03, 22 जून 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

    
१- ढोती है रात
मनुज की पीडाएं
भोर की आस |

२- मुखौटे लगा
खोने को हैं बेताब
चैटिंग – यार |

३- हैं अनजान
अडोस-पड़ोस से
सर्फिंग -प्यार |

४- ऊषा मुस्काई
भौंरे गुनगुनाए
ताजगी आई |

५- आँगन धूप
भागती फिर रही
छत-मुडेर |

६- आसमां झुक
धरा से कहता ये
तुझ से ही मैं |