भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मंगलवार से शनिवार तक / ओसिप मंदेलश्ताम
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:32, 9 जून 2025 का अवतरण
मंगलवार से शनिवार तक
रेगिस्तान था सिर्फ़
कितनी लम्बी
उड़ान थी वह
सात हज़ार मील की
केवल एक उड़ान
अबाबीलों ने
जल के रास्ते
उड़ान भरी मिस्र के लिए
चार दिन तक
लटकी रहीं वे
आकाश में
पर समेट नहीं पाईं
अपने पंखों में जल
(रचनाकाल : 1915)
मूल रूसी से अनुवाद : अनिल जनविजय
लीजिए अब यही कविता मूल रूसी भाषा में पढ़िए
Осип Мандельштам
От вторника и до субботы…
От вторника и до субботы
Одна пустыня пролегла.
О, длительные перелеты!
Семь тысяч верст — одна стрела.
И ласточки, когда летели
В Египет водяным путем,
Четыре дня они висели,
Не зачерпнув воды крылом.
1915 г.