Last modified on 13 अगस्त 2020, at 23:39

कोइलिया न बोली / त्रिलोचन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:39, 13 अगस्त 2020 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मंजर गए आम
कोइलिया न बोली

बाटों के अपने
हाथ उठाए
धरती
वसन्ती -सखी को बुलाए
पड़े हैं सब काम
कोइलिया न बोली

पाकर नीम ने
पात गिराए
बात अपत की
हवा फैलाए
कहाँ गए श्याम
कोइलिया न बोली ।