Last modified on 1 जनवरी 2008, at 01:39

गा रे गा / भारत यायावर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:39, 1 जनवरी 2008 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


गा रे गा

जीवन के सुर में

सुर मिला

गा रे गा


भाग मत भाग

अपने ही अन्दर जाग

मगर जाग

साथ तेरे साथ

अगर नहीं आग

तलाश

पानी ही तलाश


बेहोश मत हो

अपने को मत खो

जो हो

सार्थक हो


आ रे आ

इस जीवन पथ पर आ

अपनी अभिलाषाओं को

पूरित करने का

बल पा

आज़ादी का सूर्य

कंधे पर बिठा


पा रे पा

सब कुछ पा

इसी राह पर आ