Last modified on 28 फ़रवरी 2008, at 08:58

धूप का गीत / केदारनाथ अग्रवाल

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:58, 28 फ़रवरी 2008 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धूप धरा पर उतरी

जैसे शिव के जटाजूट पर

नभ से गंगा उतरी ।

धरती भी कोलाहल करती

तम से ऊपर उभरी !!

धूप धरा पर बिखरी !!


बरसी रवि की गगरी,

जैसे ब्रज की बीच गली में

बरसी गोरस गगरी ।

फूल-कटोरों-सी मुसकाती

रूप भरी है नगरी !!

धूप धरा पर निखरी !!