भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दुर्दिनों में कविता-3 / उदय प्रकाश

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:18, 7 फ़रवरी 2009 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हाथ जोड़े हुए दूर से मुस्कराते हैं आप

हृदय में उठती है आंधी कहने के लिए

नमस्कार... नमस्कार...


किसी अदृश्य की तरह देखते हुए आपको

आपके बग़ल से गुज़र जाता है

राजधानियों के संवेदनशील कवियों का गिरोह

किसी कविता की कतिपय करुण पंक्ति पर

मगन मन मूंड हिलाता