Last modified on 16 अक्टूबर 2018, at 21:11

देह का धर्म / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:11, 16 अक्टूबर 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

1
फूल न खिले
बस धूल में मिले
पावन मन
पैरों के सदा तले
सबने थे कुचले।
2
में जी जाऊँगा
गले से जो लगा लो
कहीं छुपालो
तुम पावनी गंगा
अपने में समा लो।
3
सागर मन!
छाया घोर अँधेरा
सुनामी बहे
दीप स्तम्भ मैं खोजूँ
तुम नज़र आए।
4
क्रूर संसार
घेरे चारों ओर से
छाया अँधेरा
तुम बन सौरभ
ले आए हो बहार।
5
देह का धर्म
निभाया रात-दिन
हाथ क्या आया?
वासना बुझी नहीं
राख हो गए कर्म।
-०-