भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विरह के दो रंग / रंजना भाटिया

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:43, 24 दिसम्बर 2009 का अवतरण (विरह के दो रंग /रंजना भाटिया का नाम बदलकर विरह के दो रंग / रंजना भाटिया कर दिया गया है)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
सितारों के बीच में
तन्हा चाँद
और भी उदास कर जाता है
तब शिद्दत से होता है
एहसास ..
कि
विरह का यह रंग
सिर्फ़ मेरे लिए नहीं है ...

सही- ग़लत की उलझन में
बीता जीवन का मधुर पल,
टूटा न जाने कब कैसे
कसमों,जन्मों का वह नाता
साथ है तो ..दोनों तरफ़
अब सिर्फ़ तन्हाई
जवाब दे ज़िंदगी
तू इतनी बेदर्द क्यों है ?..