भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

श्याम विमल / मानस

Kavita Kosh से
Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:10, 6 जून 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

श्याम विमल एक बूढ़ा कवि है
श्याम विमल एक ख़फ़ा कवि है
और सबसे खराब बात ये है
कि श्याम विमल एक निर्गुट कवि है

कवि और कविता को
जो अलग-अलग मानते हैं
ये उन्हीं का बयान है
श्याम विमल कवि जैसा भी है
मगर एक अच्छा इंसान है

श्याम विमल चिट्ठियां लिखता है
प्रार्थना करता है सबसे
संवाद करो

चर्चित कवि संवाद नहीं करते
संवादहीन कवि की कविता
संवाद क्या करेगी
वह तो स्वार्थ के अंधेरे में मरेगी

रचनाकाल:1997