भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जिराफ / रमेश कौशिक

Kavita Kosh से
Kaushik mukesh (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:25, 23 जून 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जिराफ

उँट हमारा मामा लगता
घोड़ा अपना भाई है
चरते-चरते बात पते की मम्मी ने बतलाई है।

खाल हमारी ऐसी जैसे ओढा हुआ लिहाफ है
अपना नाम जिराफ है।

इतनी बड़ी कुलाँचे अपनी
हिरन देखकर शरमाता
पेड़ों का मस्तक जब देखो
हमें देख कर झुक जाता।

चाहे कोई दुश्मन समझे
अपना मन तो साफ है
अपना नाम जिराफ है।

हिंसा में विश्वास नहीं है
शाकाहारी कहलाते
बल-प्रयोग तब ही करते
जब संकट में घिर जाते।

जब तक कोई नहीं छेड़ता
तब तक सब कुछ माफ है
अपना नाम जिराफ है।