भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
किसे दिखाऊँ जख़्म हृदय का गहरा-गहरा है / डी. एम. मिश्र
Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:12, 19 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=आईना-दर-आईना /...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
किसे दिखाऊँ जख़्म हृदय का गहरा-गहरा है।
तिनका-तिनका जीवन वह भी बिखरा-बिखरा है।
नदी सूखकर केवल बालू-बालू बची हुई,
रहा शेष इक चेहरा वह भी उतरा-उतरा है।
किसके आगे रोऊँ जाकर किससे गिला करूँ,
मेरे लिए तो जग सारा ये बहरा-बहरा है।
लोग यहाँ के यारो घोड़ा बेच के सोते हैं,
चोर ले गये दौलत सारी पहरा-पहरा है।
बड़ी-बडी उम्मीदें चंद पलों में टूट गयीं,
कहाँ खिलाऊँ फूल यहाँ तो सहरा-सहरा है।