Last modified on 6 दिसम्बर 2017, at 19:39

ज़मीं, फिर दर्द का ये सायबाँ कोई नहीं देगा / ज़फ़र गोरखपुरी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:39, 6 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज़फ़र गोरखपुरी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ज़मीं, फिर दर्द का ये सायबाँ कोई नहीं देगा।
तुझे ऐसा कुशादाँ आसमाँ कोई नहीं देगा।

अभी ज़िन्दा हैं, हम पर ख़त्म कर ले इम्तिहाँ सारे
हमारे बाद कोई इम्तिहाँ, कोई नहीं देगा।

जो प्यासे हो तो अपने साथ रक्खो अपने बादल भी
ये दुनिया है, विरासत में कुआँ कोई नहीं देगा।

हवा ने सुब्‍ह की आवाज़ के पर काट डाले हैं
फ़ज़ा चुप है, दरख़्तों में अज़ाँ कोई नहीं देगा।

मिलेंगे मुफ़्त शोलों की क़बाएँ बाँटने वाले
मगर रहने को कसग़ज़ का मकाँ कोई नहीं देगा।

हमारी ज़िन्दगी, बेवा दुल्हन, भीगी हुई लकड़ी
जलेंगे चुपके-चुपके सब, धुआँ कोई नहीं देगा।