Last modified on 31 मई 2009, at 19:33

ए अलि हमेँ तो बात गात की न जानि परै / पद्माकर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:33, 31 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्माकर }} <poem> ए अलि हमेँ तो बात गात की न जानि परै , ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ए अलि हमेँ तो बात गात की न जानि परै ,
बूझत न काहे वामे कौन कठिनाई है ।
कहै पदमाकर क्योँ अँग न समाती आँगी ,
लागी काह तोहि जागी उर मे उंचाई है ।
तौब तजि पाँयन चली है चँचलाई कितै ,
बावरी बिलोकै क्यों न आँखिन मैँ आई है ।
मेरी कटि मेरी भटू कौन धौं चुराई ,
तेरे कुचन चुराई कै नितंबन चुराई है ।


पद्माकर का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मलहोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।