Last modified on 31 मई 2009, at 19:32

सुँदर सुरँग अँग शोभित अनँग रँग / पद्माकर

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:32, 31 मई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पद्माकर }} <poem> सुँदर सुरँग अँग शोभित अनँग रँग , अँ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


सुँदर सुरँग अँग शोभित अनँग रँग ,
अँग अंग फैलत तरंग परिमल के ।
बारन के भार सुकुमार को लचत अंक,
राजत प्रयँक पर भीतर महल के ।
कहै पदमाकर बिलोकि जन रीझैँ जाहिँ,
अँबर अमल के सकल जल थल के ।
कोमल कमल के गुलाबन के दलके सु,
जात गडि पांयन बिछौना मखमल के ।


पद्माकर का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल मलहोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।