Last modified on 6 मार्च 2010, at 07:51

जुज़ क़ैस और कोई न आया / ग़ालिब

द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:51, 6 मार्च 2010 का अवतरण (जुज़ क़ैस और कोई न आया / गा़लिब का नाम बदलकर जुज़ क़ैस और कोई न आया / ग़ालिब कर दिया गया है)

जुज़<ref>सिवाय</ref> क़ैस और कोई न आया बरूए-कार<ref>सामने, काम के लिए</ref>
सहरा मगर बतंगिए-चश्मे-हुसूद<ref>ईर्ष्यालुओं की आँख की तरह तंग</ref> था

आशुफ़्तगी<ref>परेशानी</ref> ने नक़्श-सवैदा<ref>दिल के दाग़ का चिन्ह</ref> किया दुरुस्त
ज़ाहिर हुआ कि दाग़ का सरमाया दूद<ref>धुआं</ref> था

था ख़्वाब में ख़याल को तुझसे मुआ़मला
जब आँख खुल गई न ज़ियां<ref>हानि</ref> था न सूद था

लेता हूँ मकतबे-ग़मे-दिल<ref>दिल के ग़म की पाठशाला</ref> में सबक़े हनोज़<ref>अभी</ref>
लेकिन यही कि 'रफ़्त' -- 'गया', और 'बूद' -- था

ढांपा कफ़न ने दाग़े-अ़यूबे-बरहनगी<ref>नग्नता का दोष</ref>
मैं वर्ना हर लिबास में नंगे-वजूद<ref>अस्तित्व का कलंक</ref> था

तेशे बग़ैर मर न सका कोहकन<ref>फ़रहाद-शीरीं का प्रेमी</ref> 'असद'
सरगश्ता-ए<ref>बंधा हुआ</ref> ख़ुमारे-रुसूम-ओ-क़यूद<ref>रीति-रिवाज</ref> था

शब्दार्थ
<references/>