Last modified on 19 फ़रवरी 2008, at 10:41

बचपन / जगदीश व्योम

Dr.jagdishvyom (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 10:41, 19 फ़रवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदीश व्योम}} Category:बाल-कविताएँ छीनकर खिलौनो को बाँट दि...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

छीनकर खिलौनो को बाँट दिये गम ।

बचपन से दूर बहुत दूर हुए हम।।

अच्छी तरह से अभी पढ़ना न आया

कपड़ों को अपने बदलना न आया

लाद दिए बस्ते हैं भारी-भरकम।

बचपन से दूर बहुत दूर हुए हम।।


अँग्रेजी शब्दों का पढ़ना-पढ़ाना

घर आके दिया हुआ काम निबटाना

होमवर्क करने में फूल जाये दम।

बचपन से दूर बहुत दूर हुए हम।।


देकर के थपकी न माँ मुझे सुलाती

दादी है अब नहीं कहानियाँ सुनाती

बिलख रही कैद बनी, जीवन सरगम।

बचपन से दूर बहुत दूर हुए हम।।


इतने कठिन विषय कि छूटे पसीना

रात-दिन किताबों को घोट-घोट पीना

उस पर भी नम्बर आते हैं बहुत कम।

बचपन से दूर बहुत दूर हुए हम।।