Last modified on 25 दिसम्बर 2009, at 21:55

आलपिनों का शहर / महेश सन्तुष्ट

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:55, 25 दिसम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेश सन्तुष्ट }} {{KKCatKavita}} <poem> आज फिर कोई मेरे सीने मे…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आज फिर कोई
मेरे सीने में
एक तीखी
आलपिन चुभो गया।

दर्द का
एक टुकड़ा
पाण्डुलिपि की तरह
मेरे सीने से जोड़ गया।

आजकल
आदमी भी
आलपिन से बदतर हो गया।

आलपिन हमेशा
छेद कर
दो पन्नों को जोड़ती है।
किन्तु आदमी
आदमी से जुड़ने के बाद
एक घिनौना छेद करता है।

और
एक-एक छेद से
मेरा सीना
छलनी नहीं बल्कि
आलपिनों का शहर हो गया!


मूल राजस्थानी से अनुवाद : दीनदयाल शर्मा