Last modified on 30 अक्टूबर 2009, at 02:05

चंद्रयात्रा और नेता का धंधा / काका हाथरसी

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:05, 30 अक्टूबर 2009 का अवतरण

ठाकुर ठर्रा सिंह से बोले आलमगीर
पहुँच गये वो चाँद पर, मार लिया क्या तीर?
मार लिया क्या तीर, लौट पृथ्वी पर आये
किये करोड़ों ख़र्च, कंकड़ी मिट्टी लाये
'काका', इससे लाख गुना अच्छा नेता का धंधा
बिना चाँद पर चढ़े, हजम कर जाता चंदा