Last modified on 7 दिसम्बर 2010, at 22:03

राह से मिली राह / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:03, 7 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

राह से
मिली राह
बना चौराहा
जहाँ से हुआ
आवागमन-
चाहा-अनचाहा;
बल हो तो
कोई तोड़े
चौराहा,
और फिर सैर करे
नए देश की
नए तारों की
मौन धरे
सिर पर।

रचनाकाल: ०७-०३-१९७२