Last modified on 9 जनवरी 2011, at 09:14

क्या तुम नभ पर / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:14, 9 जनवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ अग्रवाल |संग्रह=कुहकी कोयल खड़े पेड़ …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

क्या तुम नभ पर चलते चलते,
संगी साथी बिना विचरते,
अवनी अपलक, नित्य निखरते,
घटते बढ़ते और बदलते,
प्यार न पाकर पियराए हो,
शून्य नयन से पथराए हो?

शैली की कविता ‘टु द मून’ का अनुवाद
रचनाकाल: १२-०८-५६