Last modified on 24 दिसम्बर 2010, at 22:28

चौदहवीं रात के इस चाँद तले/ गुलज़ार

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:28, 24 दिसम्बर 2010 का अवतरण ("चौदहवीं रात के इस चाँद तले/ गुलज़ार" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

चौदहवीं रात के इस चाँद तले
सुरमई रात में साहिल के करीब
दुधिया जोड़े में आ जाये जो तू
ईसा के हाथ से गिर जाये सलीब
बुद्ध का ध्यान चटख जाये ,कसम से
तुझ को बर्दाश्त न कर पाए खुदा भी

दुधिया जोड़े में आ जाये जो तू
चौदहवीं रात के इस चाँद तले !