Last modified on 24 अक्टूबर 2009, at 16:22

रानी तेरो चिरजीयो गोपाल / सूरदास

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:22, 24 अक्टूबर 2009 का अवतरण

रानी तेरो चिरजीयो गोपाल ।
बेगिबडो बढि होय विरध लट, महरि मनोहर बाल॥
उपजि पर्यो यह कूंखि भाग्य बल, समुद्र सीप जैसे लाल।
सब गोकुल के प्राण जीवन धन, बैरिन के उरसाल॥
सूर कितो जिय सुख पावत हैं, निरखत श्याम तमाल।
रज आरज लागो मेरी अंखियन, रोग दोष जंजाल॥