Last modified on 15 सितम्बर 2011, at 15:06

चुप रहेगा इतिहास / प्रभात कुमार सिन्हा

आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:06, 15 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभात कुमार सिन्हा |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> अत्याध…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)


अत्याधुनिक आदिम हवश
पूरी करेंगे वहशी
अस्थियों के ठाठर की छाती में
केवल धुकधुकी रहेगी सदी के
पतन के बाद

जय-पराजय की दुंदुभी
नहीं बजेगी
बर्बरता अपनी चोली बदल
मानवता को अपने बटन से नापेगी
भूखंड विशेष के
आकाश को
स्पुतनिक पर टिका कर
नचाएगी डायन
मेरी ही तरह चुप रहेगा इतिहास
भूगोल उसके छत्र में झालर बन नाचेगा
सदी के पतन के बाद