भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कछार / प्रभात कुमार सिन्हा

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:00, 15 सितम्बर 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभात कुमार सिन्हा |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> माँ आर…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


माँ आर्द्र थी
नदी का शीतल कछार थी माँ
पिता पीली सरसों के खेत थे
जो कछार तक फैले थे

मैं मंद-पवन
मंद-पवन मैं कछार से उठा
और सरसों के पीले मुरेठों को
छूकर वापस हुआ तो
संपूर्ण कछार सुवासित हो उठा