Last modified on 28 मार्च 2012, at 08:56

हाइकु / सुभाष नीरव

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:56, 28 मार्च 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुभाष नीरव |संग्रह=हाइकू 2009 / गोपाल...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(1)
तुम्हारे बिन
जीवन लगे सूना
राह कठिन।

(2)
छोटी-सी चिंता
घबराये मन को
लगे पहाड़।

(3)
मुस्कराहट
वही है सच्ची जब
दिल मुस्काये।

(4)
पेड़ ख़ामोश
आने वाला हो जैसे
कोई तूफ़ान।

(5)
दूर न पास
पंछी की उड़ान में
सारा आकाश।