भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काँटे / शम्भु बादल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:40, 3 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शम्भु बादल }} {{KKCatKavita}} <poem> कंकड़.पत्थर ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कंकड़.पत्थर
हम साफ़ कर रहे हैं
रास्तों पर कालीन
बिछा रहे हैं
घबराओ नहीं
जनता को लुभा लेंगे
छोटे व्यवसाय
सरकारी उद्योग
लोक-कल्याणकारी रूप
समाप्त करेंगे
कच्चा माल बेचेंगे
अपना सब कुछ बेचेंगे
सस्ते में ही बेचेंगे
तुम्हें सारी सुविधाएँ देंगे

अन्दर काफ़ी रस है
आओ हमारे बाबा !
आओ हमारे दादा !

आफ़ द रिकार्ड :
एक विनती है
एक आरजू है
ऐ बाघ !
कुछ गुप्त-राशि

फ़ण्ड में चुपके से
ज़रूर दे देना