Last modified on 3 नवम्बर 2009, at 20:31

हरिजू की आरती बनी / आरती

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:31, 3 नवम्बर 2009 का अवतरण

   आरती का मुखपृष्ठ


हरिजू की आरती बनी।
अति विचित्र रचना रचि राखी, परति न गिरा गनी॥ हरिजू ..

कच्छप अध आसन अनूप अति, डांडी सहस फनी।
महि सराव, सप्त सागर घृत-बाती सैल घनी। हरिजू ..

रवि-शशि ज्योति जगत परिपूरन, हरति तिमिर रजनी।
उड़त फुल उड्डन नभ अन्तर, अंजन घटा घनी॥ हरिजू ..

नारदादि, सनकादि प्रजापति, सुर-नर-असुर अनी।
काल-कर्म-गुनओर-अंत नहिं, प्रभु-इच्छा रजनी॥ हरिजू ..

यह प्रताप दीपक सुनिरंतर, लोक सकल भजनी।
सूरदास सब प्रकट ध्यान में अति विचित्र सजनी॥