Last modified on 31 दिसम्बर 2007, at 01:52

रोटी का सवाल / अशोक चक्रधर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:52, 31 दिसम्बर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक चक्रधर |संग्रह=चुनी चुनाई / अशोक चक्रधर }} कितनी रो...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कितनी रोटी गाँव में अकाल था, बुरा हाल था। एक बुढ़ऊ ने समय बिताने को, यों ही पूछा मन बहलाने को- ख़ाली पेट पर कितनी रोटी खा सकते हो गंगानाथ ?

गंगानाथ बोला- सात !

बुढ़ऊ बोला- ग़लत ! बिलकुल ग़लत कहा, पहली रोटी खाने के बाद पेट ख़ाली कहाँ रहा। गंगानाथ, यही तो मलाल है, इस समय तो सिर्फ़ एक रोटी का सवाल है।