Last modified on 15 नवम्बर 2014, at 14:30

रंगो की बोली / शशि पुरवार

Shashi Purwar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:30, 15 नवम्बर 2014 का अवतरण (*//नवगीत//*)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रंगों की सौगात ले,
आई है होली

हर डाली पर खिल उठे
शोख टेसू लाल
प्रेम पुरवा से हुए
सुर्ख-सुर्ख गाल
मैना से तोता करे
प्रेम की बोली.

झूमते हर बाग में
इंद्र्धनुषी फूल
रँग बसंती की उडी
आसमाँ तक धूल
घूमती मस्तानों की
हर गली टोली

बिखरी निर्जन वन में भी
रंगो की घटा
हरिक दिल में बस गई
फागुनी छटा
दूर है रँग भेद से
रंगों की बोली .

रंगों की सौगात ले,
आई है होली....!