Last modified on 7 दिसम्बर 2014, at 08:49

रिश्ते (हाइकु) / अशोक कुमार शुक्ला

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:49, 7 दिसम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक कुमार शुक्ला |संग्रह= }} {{KKCatHaiku}}...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(1)
कंटीली झाड
जीवन बगिया में
उलझे रिश्ते
(2)
गुणन भाग
के गणित ज्ञान मे
हासिल रिश्ते
(3)
खूंटी पे टंगे
अंधे बंद कमरे
सिसके रिश्ते
(4)
जलती हुयी
गीली लकडी जैसे
सुलगेे रिश्ते
(5)
मौत का कुंआ
देखकर बच्चे से
ठिठके रिश्ते
(6)
पुरानी चोट
नासूर बन कर
रिसते रिश्ते