भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विनोद सिन्हा के लिए / कांतिमोहन 'सोज़'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:09, 3 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |संग्रह=दोस्तों...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(यह ग़ज़ल विनोद सिन्हा के लिए)

अब तो उसकी दीद<ref>दर्शन</ref> को भी एक ज़माना हो गया।
बनते बनते वाक़या भी एक फ़साना हो गयाII

हम गए तो वां पर उनका दर नहीं हम पर खुला
यूं समझिए इस बहाने आना-जाना हो गयाI

जी को लगता था कि रोना तो बड़ा आसान है
रोए तो आंखों के रस्ते खूं बहाना हो गयाI

हम अभी ज़िंदा हैं मरने की कोई सूरत नहीं
क्यूं लगा दुनिया में अपना आबो-दाना हो गयाI

हम कहें और वो न माने फिर कहें फिर-फिर कहें
ये तो अपने हाल पर जग को हंसाना हो गयाI

एक तरफ़ दस्ते-सितम है एक तरफ़ दीवानगी
दिल हमारा चांदमारी का निशाना हो गयाI

एक हद के बाद रोने का कोई मतलब नहीं
सोज़ अब बस भी करो रोना-रुलाना हो गयाII

25-1-2015

शब्दार्थ
<references/>