Last modified on 4 अक्टूबर 2015, at 09:14

सर्दी लगे गाँठने चड्ढी / आजाद रामपुरी

Anupama Pathak (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:14, 4 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आजाद रामपुरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पढ़-लिखकर हो गई सयानी,
लिखने लगी मगन हो चिट्ठी!
मौसम-टीचर ने वर्षा की,
ऋतुशाला से कर दी छुट्टी!

मीठी किरणों की मुस्कानें,
लेकर सर्दी मचल रही है।
घर-घर मेहमानी जाड़े की,
ठंड हिरन-सी उछल रही है।

गर्मी से जाड़े की चखचख,
झगड़ा बढ़ा, हो गई छुट्टी!

गरम पकौड़े रौब गाँठते,
हँसने लगे चाय के प्याले।
कंबल, पैंट, रजाई, मफलर,
शान दिखाए शाल-दुशाले।

शोख चपल, अल्हड़ इठला कर,
सर्दी लगी गाँठने चड्ढी!