Last modified on 24 जुलाई 2019, at 20:55

मिसिरा जी! / अनिल कुमार मिश्र

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:55, 24 जुलाई 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनिल मिश्र |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बदल दो हो सके तो राजसी अंदाज मिसिरा जी
नहीं है कुछ धरा इसमें उतारो ताज मिसिरा जी

कि बहुतों को सुनाया और बहुतों को सुना तुमने
मगर खुद की कभीं क्या सुन सके आवाज मिसिरा जी

करोगे क्या जरा सोचो, कहोगे क्या जरा सोचो
दगा दे दे अभी यदि जिन्दगी का साज मिसिरा जी

बहुत भारी नहीं लगता कि इनका बोझ कन्धों पर
उतारो अब लबादों को कि जिन पर नाज मिसिरा जी

नहीं कुछ चाहिए जिसको वही है शाह शाहों का
फकीरों साथ बैठो और जानों राज मिसिरा जी