भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

यातना / नोमान शौक़

Kavita Kosh से
Nomaan Shauque (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 16:20, 14 सितम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: बुझती हुई सिगरेट<br /> देर तक दबी रहे उंगलियों में<br /> तो जला डालती है<br...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बुझती हुई सिगरेट
देर तक दबी रहे उंगलियों में
तो जला डालती है
स्पर्श की संवेदना

मृत शरीर
कितने ही प्रिय व्यक्ति का क्यों न हो
बदबू देने लगता है
थोड़े समय बाद

किसी टूटे हुए रिश्ते को
अन्तिम सांस तक संभाल कर
जीने की चाह से
बड़ी नहीं होती
कोई यातना ।