Last modified on 7 मई 2018, at 23:47

ढह गया दिन / अंकित काव्यांश

Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:47, 7 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंकित काव्यांश |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ढ़ल गयी फिर शाम देखो ढह गया दिन

भूल जाती है सुबह,
सुबह निकलकर
और दिन दिनभर पिघलता याद में।
चांदनी का महल
हिलता दीखता है
चाँद रोता इस कदर बुनियाद में।

कल मिलेंगे आज खोकर कह गया दिन।
ढ़ल गयी फिर शाम देखो ढह गया दिन।

रोज अनगिन स्वप्न,
अनगिन रास्तों पर,
कौन किसका कौन किसका क्या पता?
हाँ मगर दिन के लिए,
दिन के सहारे,
रात दिन होते दिखे हैं लापता।

एक मंजिल की तरह ही रह गया दिन।
ढ़ल गयी फिर शाम देखो ढह गया दिन।

दूर वह जो रेत का तट
है खिसकता
देखना मिल जाएगा एक दिन नदी में।
नाव मिट्टी की लिए
इतरा रहे जो
दर्ज होना चाहते हैं सब सदी में।

किन्तु घुलना एक दिन कह बह गया दिन।
ढ़ल गयी फिर शाम देखो ढ़ह गया दिन।