Last modified on 23 अक्टूबर 2022, at 19:07

तेरे बिन / रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’

वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:07, 23 अक्टूबर 2022 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बीती कितनी रातें, सोने के दिन
मतवाले छिन, सब तेरे बिन,
इसे कोई न जाने।

आई कितनी सुधियाँ, उलझी अलकें
बोझिल पलकें, आँसू ढलके,
अधर दे रहे ताने।

हिचकी बुनती सपने, पथ है निर्जन
सोए हैं बन, भारी है मन,
दर्द लगा लहराने।

तन की मन से, कितनी कैसी दूरी
कब हो पूरी, साँस अधूरी
सौ-सौ गढ़े बहाने।

बिछुड़ गए सब साथी, पथ पर चलकर
रूप बदलकर, हमको छलकर
सब जाने- पहचाने।
-0-[ 19-9-85:सैनिक समाचार-20-4-86]