भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आई ऋतु नवल / कविता भट्ट

Kavita Kosh से
वीरबाला (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:27, 30 जनवरी 2023 का अवतरण ('आई ऋतु नवल डॉ. कविता भट्ट कली बुराँस अब नहीं है उदास...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आई ऋतु नवल डॉ. कविता भट्ट

कली बुराँस अब नहीं है उदास आया वसंत ठिठुरन का अंत मन मगन हिय है मधुवन सुने रतियाँ पिय की ही बतियाँ मधु घोलती कानों में बोलती प्रेम-आलाप सुखद पदचाप स्फीत नयन तन -मन अगन अमिय पान चपल है मुस्कान ये दिव्यनाद नयनों का संवाद अधर धरे उन्मुक्त केश वरे तप्त कपोल उदीप्त द्वार खोल हुई विह्वल इठलाती चंचल आई ऋतु नवल। -0-