Last modified on 15 सितम्बर 2009, at 18:10

लम्हों के चराग़ / अली सरदार जाफ़री

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:10, 15 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अली सरदार जाफ़री }} {{KKCatNazm}} <poem> वो नी‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍द ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

वो नी‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍द की तरह नर्म सब्ज़ा
खवाबों की तरह रामिन्दा शबनम‌
फूलों की तरह शगुफ्ता चेहरे
खुशबू की तरह लतीफ़ बातें
किरनों की तरह जवाँ तबस्सुम‌
शोले की तरह दहकती काविशें‍‍‍‍‍
तारों की तरह चमकती आगोश
सागर की तरह छलकते सीने
सब काफिला‍ ऐ अदम के राही‌
वादी ऐ अदम में चल रहे हैं
तारीकियों कॆ खिले हैं परचम‌
लम्हों के चराग जल रहे हैं
हर लम्हा हसीन और जवाँ है
हर लम्हा फरोग ऐ जिस्मों जाँ है
हर लम्हा अज़ीमो जावीदान् है