Last modified on 3 जुलाई 2009, at 18:30

हवाले गणितज्ञों के / अभिज्ञात

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:30, 3 जुलाई 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अभिज्ञात }} <poem>तब भी जोड़ो-घटाओ अगर गणित कमज़ोर ह...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

तब भी जोड़ो-घटाओ
अगर गणित कमज़ोर हो
ख़रीद लो सबसे पहले
कलकुलेटर

यह दुनिया
गणितहीन लोगों के लिए नहीं है

गणित का निषेध
आदमी के पक्ष में हैं
और इस पक्ष में सचमुच होना
आदमी का
सबसे संगीन मुहावरा है

लो, गणित के पक्ष में
गढ़े जा रहे हैं
मुहावरे

यह पृथ्वी की विशाल लेखन वही
गणितज्ञों के हवाले हैं।