Last modified on 26 दिसम्बर 2009, at 21:58

पत्थर युग में / रमा द्विवेदी

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:58, 26 दिसम्बर 2009 का अवतरण (पत्थर युग में /रमा द्विवेदी का नाम बदलकर पत्थर युग में / रमा द्विवेदी कर दिया गया है)

ऐसा लगता है,जैसे हम,
पत्थर युग की ओर
धीरे-धीरे सरक रहे हैं।
अच्छा है अगर,
सब पत्थर बन जाएं,
कम से कम
ऊंच-नीच की खाई तो
पट जाएगी,
और भावनाएं इस तरह,
लहूलुहान तो नहीं होंगी।