Last modified on 1 अगस्त 2008, at 08:46

निष्कर्ष / मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:46, 1 अगस्त 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह=मृत्यु-बोध / महेन्द्र भटनागर }}...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मृत्यु ?
प्रश्न-चिन्ह।

स्थिर
अनुत्तरित

अड़ा,

विरुद्ध बन

खड़ा।

पर, नहीं
मनुष्य हार मानना,
तनिक न ईश कल्पना

बचाव में,

सवाल के जवाब में,
नहीं, नहीं !
रहस्य मृत्यु का
निरावरण ... प्रकट
अवश्य
अवश्य
एक दिन !