Last modified on 21 जनवरी 2010, at 11:34

दायरा / कुमार सौरभ

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:34, 21 जनवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार सौरभ |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> काकी मसुआई<ref>नमी …)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

काकी
मसुआई<ref>नमी की वज़ह से नरम हो जाने की स्थिति, यहाँ अन्यमनस्कता के सन्दर्भ में</ref> क्यों हो?
उठो, चढ़ाओ अदहन<ref>चावल पकाने के लिए उबलता हुआ जल</ref>
गमकेगा गरमा भात
पोठी<ref>एक प्रकार की छोटी मछली</ref> का झोर!<ref>सब्ज़ी का रसा या झोल</ref>

हौ कक्का
उधिए छिट्टा-छिट्टा धान
दोसरो सीजन में
साध सकते हैं समसान
करिया मेघ चमकने लगा है
बुनकने लगा तो
धान का खूबे नुकसान हो जाएगा

ददा हौ
खाली खैनी लटाके फाँकिएगा।
कि ठेको<ref>अन्न के भंडारन के लिए बाँस का बेलनाकार पात्र</ref> सरिआइएगा।
पसेरी-पसेरी धान भगिनमानो<ref>मामा के गाँव में सादर बसाए गए भांजे और उनकी संततियाँ</ref> में देना है
लो, दादी के अलगे ताल
हुक्का गुड़गुड़ाना छोड़के क्या बड़बड़ाने लगी है

हौ गोसाईं!
कैसे लगेगा पार
बेटा के कपार पर
दूगो नन्हकिरबी<ref>बेटी या लड़की</ref> ब्याहने को
दूगो नन्हकिरबा की पढ़ौनी
जमा बारह पेट के लिए
हौड़ी भी चढ़नी है साल भर
मरुँआ, गहुँम और गरमा<ref>धान की एक अत्यन्त साधारण किस्म</ref> की
डेढ़-दो बिघ्हा उपज से
क्या-क्या होगा!!

शब्दार्थ
<references/>