Last modified on 27 फ़रवरी 2010, at 02:02

होली की बहार / नज़ीर अकबराबादी

अनूप.भार्गव (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:02, 27 फ़रवरी 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: == शीर्षक == {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नज़ीर अकबराबादी }} <poem> '''होली की बहार''' ह…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शीर्षक


होली की बहार

हिन्द के गुलशन में जब आती है होली की बहार।
जांफिशानी चाही कर जाती है होली की बहार।।

एक तरफ से रंग पड़ता, इक तरफ उड़ता गुलाल।
जिन्दगी की लज्जतें लाती हैं, होली की बहार।।

जाफरानी सजके चीरा आ मेरे शाकी शिताब।
मुझको तुम बिन यार तरसाती है होली की बहार।।

तू बगल में हो जो प्यारे, रंग में भीगा हुआ।
तब तो मुझको यार खुश आती है होली की बहार।।

और हो जो दूर या कुछ खफा हो हमसे मियां।
तो काफिर हो जिसे भाती है होली की बहार।।

नौ बहारों से तू होली खेलले इस दम नजीर।
फिर बरस दिन के उपर है होली की बहार।।