Last modified on 24 मई 2010, at 18:26

श्यामल दूर्वा पुलकित भूतल / सुमित्रानंदन पंत

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:26, 24 मई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= मधुज्वाल / सुमित्रान…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

श्यामल, दूर्वा दल स्मित भूतल,
रंग भरा फूलों का अंचल,
यह क्या कुछ कम? उस पर शबनम
कँपती पंखड़ियों पर चंचल!
चुवा चुवा नव कुसुमों का रँग
साक़ी, हाला से भर अंतर,
फिर न रहेगी यह बहार,
हम तुम, तृण, शबनम, कुसुम,
पात्र भर!