Last modified on 13 जुलाई 2010, at 20:07

राजेश कुमार व्यास / परिचय

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:07, 13 जुलाई 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: '''नाम : डॉ. राजेश कुमार व्यास''' '''लेखककीय नाम : राजेश कुमार व्यास''' हि…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

नाम : डॉ. राजेश कुमार व्यास

लेखककीय नाम : राजेश कुमार व्यास

हिन्दी एवं राजस्थानी में निरंतर लेखन। केन्द्रीय विधा कविता, आलोचना। अब तक कविता, यात्रा, कला आलोचना की 16 पुस्तकें प्रकाशित। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘राहुल सांकृत्यायन’ पुरस्कार, पर्यटन विभाग की ओर से हिन्दी में उत्कृष्ट मौलिक पुस्तक लेखन का देश का प्रथम पुरस्कार, जनसम्पर्क पत्रकारिता के लिए विषिष्ट ‘माणक अलंकरण’ तथा राजस्थान युवा छात्र संस्था की ओर से ‘कला लेखन 2009’ सम्मान प्रदत्त। राजस्थान पत्रिका समाचार पत्र समूह के ‘डेली न्यूज’ दैनिक में प्रति शुक्रवार सम्पादकीय पृष्ट पर प्रकाशित होने वाला कला समीक्षा विषयक ‘कला तट’ कॉलम लेखन। दैनिक नवज्योति में लगातार 5 वर्ष तक कला समीक्षा विषयक ‘कला दीर्घा’ कॉलम, राजस्थान पत्रिका में ‘सरगम’ कॉलम का लगातार तीन वर्ष तक लेखन। दूरदर्शन केन्द्र दिल्ली एवं जयपुर के लिए कोई डेढ़ दर्जन से अधिक वृत्तचित्रों का लेखन। दूरदर्शन द्वारा निर्मित यात्रा वृतान्त वृत्तचित्र धारावाहिक ‘डेजर्ट कॉलिंग’ (20 कड़ियों का धारावाहिक) पहले जयपुर दूरदर्शन से प्रसारित और अब राष्ट्रीय चैनल से प्रसारित हो रहा है। पर्यटन, कला, संस्कृति और मीडिया विषयों से संबद्ध उनके व्याख्यान भी इधर के वर्षों में खासा चर्चित रहे हैं।