भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

थरथराता रहा / शमशेर बहादुर सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:11, 24 मई 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: शमशेर बहादुर सिंह Category:कविताएँ Category:्शमशेर बहादुर सिंह ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: शमशेर बहादुर सिंह

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


{एक विचित्र प्रेम अनुभूति}


थरथराता रहा जैसे बेंत

मेरा काय...कितनी देर तक

आपादमस्तक

एक पीपल-पात मैं थरथर ।

कांपती काया शिराओं-भरी

झन-झन

देर तक बजती रही

और समस्त वातावरण

मानो झंझावात

ऎसा क्षण वह आपात

स्थिति का


('प्रतिनिधि कविताएं' नामक संग्रह से)