भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चुप्पा ज़िन्दगी में / मलय

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 18 फ़रवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मलय }} {{KKCatKavita‎}} <poem> नदी की तरह बह जाता ह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

नदी की तरह
बह जाता हूँ
फिर सूख जाता हूँ
रेत की तरह रहता

हवा की तरह कभी शान्त
आन्दोलित अन्दर ही अन्दर
दिखता नहीं
हजारों धूल-कणों के सैलाब की तरह
विचलित-अविचलित
चुप्पा ज़िन्दगी में
धूप के खुलते भेद की तरह
लपट लेता
दिखता न दिखता-सा !