भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
कहानी में ज़िन्दगी: एक / शरद कोकास
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:07, 1 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शरद कोकास |अनुवादक= |संग्रह=हमसे त...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
मेरी कहानी के पात्रों में
तुम्हें अपनी समूची ज़िन्दगी नहीं मिलेगी
मिलेंगे ज़रूर ज़िन्दगी के टुकड़े
कुछ उस तरह
जैसे बच्चे बनाते हैं
हाथी-घोउ़े के चित्र
टुकड़े-टुकड़े जोड़कर
एक टुकड़ा भी गुम हो जाए तो
पूरा नहीं हो सकता चित्र
मेरी कहानी के पात्रों में
ज़िन्दगी ढूँढना
बच्चों का खेल नहीं है।
-1996