भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तटस्थता / ब्रजेश कृष्ण

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:53, 17 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ब्रजेश कृष्ण |अनुवादक= |संग्रह=जो...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वे आये
और उतार कर ले गये
बग़ल में बैठे आदमी की कमीज़
मैं अपने जूतों के फीते कसता रहा
और हँसता रहा
एक महीन बेशर्म लम्बी तटस्थ हँसी

सवालों से आँख बचाकर
मैं खिसक तो आया नेपथ्य में
लेकिन खु़द से
सवाल करती हुई मेरी आँख
अब मुझे जीने नहीं देती।