Last modified on 13 जून 2007, at 21:56

निशान / अरुण कमल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:56, 13 जून 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकारः अरुण कमल Category:कविताएँ Category:अरुण कमल ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ फिर श...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकारः अरुण कमल

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


फिर शायद कभी कुछ न सोचूँ

काम में इतना बझ जाऊँगा

कि कभी याद भी शायद न आए


पर निशान तो रह ही जाएगा

जैसे पपीते के पूरे शरीर पर

खाँच


हर पत्ते के टूटने की--

हर क़दम की मोच


वैसे ही केवल निशान